फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतरा फाटक पर एफओबी नहीं, रेलवे ट्रैक पार करने को लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतरा फाटक पर नहीं एफओबी न होने से लोग परेशान
विज्ञापन

धामपुर। रेलवे स्टेशन के जैतरा फाटक पर लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) नहीं है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह कई बार विधायक, सांसद से एफओबी को बनवाने की मांग कर चुके हैं। पर भरोसा देने के बाद भी किसी ने अभी तक कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के करन सिंह, मुखराम सिंह, विजेंद्र सिंह, विवेक कुमार आदि का कहना है कि धामपुर में रेलवे की डबल ट्रैक है। यहां पर हर आधा घंटे के अंतराल से अप या डाउन में कोई न कोई ट्रेन या मालगाड़ी की आवाजाही होती रहती है। जिसके कारण जैतरा का रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर तो एफओबी है। जैतरा फाटक पर एफओबी नहीं है। लोग कई बार विधायक और सांसद से मांग कर चुके हैं। लेकिन भरोसे के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा का कहना है कि उनके स्तर से समस्या का निदान कराने को प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें