फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैराज रोड स्थित कांशीराम काॅलोनी में जल निकासी न होने लोग परेशान

Tue, 28 Oct 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में आवास विकास के पास कांशीराम कालोनी में हुए जलभराव की निकासी की मांग करती महिलाएं। संव
विज्ञापन
बिजनौर। बैराज रोड स्थित कांशीराम काॅलोनी में जल निकासी न होने से यहां के निवासी परेशान हैं। जलभराव और गंदगी के कारण कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग को लेकर कॉलोनी में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी नाली के ऊपर अवैध कब्जा कर चबूतरा बना लिया है। इसके कारण जल निकासी नहीं हो रही है और लोग परेशान हैं। कालोनीवासियों ने कई बार इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जा करने वाले पीड़ित पक्ष को धमकी भी दे रहे हैं। महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी कर रहे हैं। परेशान मोहल्ले वासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर समस्या के निदान की मांग को लेकर कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इस दौरान कमलेश कुमारी, उषा, बबीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें