फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्त कांवड़ियों के रास्ते पर लगे हैं अनेक सेवार्थ शिविर

विज्ञापन
नजीबाबाद के चौक बाजार में शिवभक्तों के फल वितरित करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा में दिनरात लगे हैं लोग
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिवभक्त कांवड़ियों के रास्ते में श्रद्धालु और समाज सेवी लोगों ने सेवार्थ शिविर लगाए हैं। सेवार्थ शिविरों में शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम, चिकित्सा और फलहार समाज सेवियों ने व्यवस्थाएं जुटाई हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा मेले के दौरान कांवड़ लेकर पहुंच कर शिवभक्तों की सेवा में श्रद्धालु व समाजसेवी लोग लगे हैैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भागूवाला, स्वयंभू मोटा महादेव, साहनपुर, बिजौरी तिराहा, महाकाली मंदिर, टीला मंदिर क्षेत्र, चौक बाजार, तहसील के सामने, सीकेआई, सुभाषनगर, नाग मंदिर भौनावाला, नांदकार, बुंदकी शुगर मिल सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और समाज सेवी लोगों ने सेवार्थ शिविर लगाए हैं। शिविरों में भोले के भक्तों के लिए भोजन, जलपान, विश्राम, चिकित्सा सेवा की व्यवस्था की है। चौक बाजार में श्रद्धालुओं विवेक अग्रवाल, सरदार मोनू, राजेंद्र कर्णवाल, राजीव ग्रोवर, दीपक शर्मा, संजीव ग्रोवर, अरुण शर्मा, अभिनव, महेंद्र सिंह, मयंक शर्मा ने शिवभक्तों को फलाहार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें