फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी सिटी और एसडीएम ने सुनी शिकायतें

विज्ञापन
नजीबाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसपी सिटी व एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सिर्फ तीन का निस्तारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी सिटी और एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना और शिकायतों से जुड़े अधिकारियों से समय सीमा में शिकायतों को निस्तारण करने की सलाह दी। कुल 33 शिकायतों में से सिर्फ तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

तहसील के ड्वाकरा हॉल में संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसडीएम संगीता ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा अनुरूप शिकायतों को त्वरित निस्तारण करने में लापरवाही न बरते। उन्होंने शिकायतों से जुड़े अधिकारियों को पारदर्शिता और गुुणवत्ता के साथ शिकायतों को निस्तारण करने की सलाह दी। कुल 33 दर्ज शिकायतों में पुलिस की 11, विकास की सात, राजस्व की आठ और अन्य की सात शिकायतें आईं। सिर्फ तीन शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के संचालन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें