फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी मिलने से खातों में जाएगा भुगतान, किसानों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी मिलने से खातों में जाएगा भुगतान, किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी निर्यात पर मिलों सालभर से लटकी सब्सिडी को आखिरकार सरकार ने जारी करने की घोषणा कर दी है। सब्सिडी जारी होने से किसानों को बहुत राहत मिलेगी। किसानों का गन्ना भुगतान एक झटके में हो जाएगा। कुछ चीनी मिल तो पिछले पेराई सत्र का भुगतान कर भी चुकी हैं। सब्सिडी से अब नए सत्र का भुगतान होगा। किसानों के खातों में मोटा भुगतान जा सकता है। साथ ही सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र के लिए भी चीनी निर्यात करने पर सब्सिडी की घोषणा कर दी है।
गन्ना उत्पादन बढ़ने से चीनी रिकवरी और उत्पादन भी बढ़ा है। स्थानीय बाजार से अलग भी बाजार देने के लिए सरकार ने मिलों को चीनी निर्यात करने के लिए कहा था। प्रति क्विंटल चीनी के निर्यात पर सरकार ने करीब एक हजार रुपये की सब्सिडी की घोषणा की थी। मिलों ने भारी संख्या में चीनी बनाकर विदेशों में बेची। इस पर मिलों की सरकार पर 390 करोड़ की सब्सिडी बनती थी लेकिन 50.89 करोड़ का ही भुगतान हुआ था। करीब 340 करोड़ मिलों पर अब भी बकाया है, लेकिन इसकी सब्सिडी जारी नहीं हो पाई थी। चीनी की सब्सिडी जारी न होने से मिलों को वित्तीय परेशानी उठानी पड़ी। चीनी मिलों का भुगतान बहुत प्रभावित हुआ और किसानों को भी समय से भुगतान नहीं मिला। किसान मिलों से भुगतान मांग रहे थे और मिल अफसर सरकार से। तत्कालीन केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री रामविलास पासवान की बीमारी और निधन से मिलों की सब्सिडी की फाइल अटकी हुई थी। अब किसानों को भुगतान जल्दी ही मिलने की उम्मीद है। सरकार ने चीनी मिलों की सब्सिडी की राशि जारी करने की घोषणा कर दी है। साथ ही पेराई चालू पेराई सत्र में भी चीनी निर्यात करने वाली मिलों को सब्सिडी देने की घोषणा की है। धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप शर्मा के अनुसार सब्सिडी की राशि मिलने से राहत मिलेगी। मिल इसकी मांग पहले से कर रही थीं। इस बार भी चीनी निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा जल्द मिलने की उम्मीद
बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं। सब्सिडी जल्दी मिलने पर चीनी निर्यात की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार सब्सिडी की राशि से भी गन्ना भुगतान कराया जाएगा। पैसा जल्दी मिलने की उम्मीद है।
चीनी मिल सब्सिडी भुगतान सब्सिडी बकाया बकाया गन्ना भुगतान
धामपुर 00 115.84 00
स्योहारा 23.28 23.28 00
बहादरपुर 13.69 28.09 00
बरकातपुर 00 109.61 11.34
बुंदकी 13.91 28.55 00
चांदपुर 00 16.25 67.76
बिजनौर 00 7.70 33.38
नजीबाबाद 00 10.51 20.29
नोट:राशि करोड़ रुपये में है। आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें