फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन कुमार मुरादाबाद हाईवे पर कर रहे पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पवन कुमार मुरादाबाद हाईवे पर कर रहे पौधरोपण
विज्ञापन

बिजनौर। पेड़ों को काटकर बनाए गए मुरादाबाद हाईवे पर कृष्ण कुमार फिर से हरियाली की दीवार खड़ी कर रहे हैं। वे हाईवे के बीच में डिवाइडर पर हरियाली के लिए फूल के पौधे लगाएंगे। साथ ही ग्रीन हैज भी बोएंगे। आम भाषा में ग्रीन हैज को हरियाली की दीवार कहते हैं। यह सड़क के बीच में डिवाइडर पर दीवार की तरह ही काम करती है।
मुरादाबाद हाईवे दो साल पहले बनकर पूरा हो चुका है। यह जिले का पहला फोर लेन हाईवे है। इसे तैयार करने में सड़क किनारे खड़े काफी पेड़ काटे गए। कुदरत को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जाए तो इसके गंभीर परिणाम होते हैं। यही सोच रखते हुए कृष्णा कॉलेज के प्रबंधक निदेशक पवन कुमार ने हाईवे के डिवाइडर को हरा भरा करने का निर्णय लिया। कृष्णा कॉलेज भी मुरादाबाद हाईवे पर ही आता है। पवन कुमार ने डिवाइडर के बीच में ढाई हजार पौधे लगाने का अभियान शुरू किया। वे बताते हैं कि कॉलेज के प्रबंधक मनोज कुमार भी इसमें रुचि ले रहे हैं। वे खुद समय निकाल कर आते हैं और निर्देशित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे के बीच में ग्रीन हैज के पौधे लगवाए गए हैं, यह हमेशा हरे रहते हैं और बाउंड्री वॉल की तरह काम करते हैं। इनके बीच में पवन कुमार ने सदाबहार के पौधे भी लगवाए हैं। इसके पेड़ पर 12 महीने फूल आते हैं। उनका प्रयास रंग लाने लगा है, जहां पौधे लगे हैं वहां पर हरियाली दिखने लगी है। पवन कुमार गोलबाग से बिजनौर तक सात किलोमीटर सड़क के हिस्से में पौधे लगवाएंगे। पवन कुमार बताते हैं कि हरियाली भी कुदरत के सबसे बड़े उपहार में से एक है। यह अगर हमारे की विकास की वजह से नष्ट हो रही है तो इसे वापस लाने का दायित्व भी हमारा ही बनता है। वे सड़क को हरा भरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें