फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में रात में भी जांच होने से मरीजों को मिल रहा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रात में भी जांच की सुविधा दी जा रही है। वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के सैंपल की जांच 24 घंटे की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कई बार मरीजों को रात के समय जांच की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जांच की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिल रही है। पहले रात में जांच की जरूरत पड़ने पर मरीजों को सुबह तक इंतजार करना पड़ता था। अब रात में जांच सुविधा शुरू होने से मरीजों के इलाज में मदद मिल रही है। मेडिकल कॉलेज में रात के समय रोजाना करीब 25 से 30 मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है। इसमें वार्ड में भर्ती मरीजों और इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीज हैं। 24 घंटे जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को रात में भी आवश्यक जांच के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। इससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे जांच सुविधा उपलब्ध हैं। इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों की रात में भी जांच की जा रही है। इससे मरीजों का इलाज शुरू करने में मदद मिल रही है। ....डॉ. ललिता चौधरी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें