फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यात्री खुले आसमान के नीचे करते हैं ट्रेन का इंतजार

विज्ञापन
नजीबाबाद में टीनशेड उतारने के बाद सूना पड़ा प्लेटफार्म-एक।संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना में रेलवे स्टेशन के भवन निर्माण के लिए पुराना टीनशेड प्लेटफार्म-एक से उतारा गया है। शुक्रवार को बरसात के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का नया भवन अमृत भारत स्टेशन योजना में बनाया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए प्लेटफार्म-एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना पुराना टीन शेड करीब दो माह पूर्व हटाया जा चुका है। टीन शेड हटाने के बाद से यात्री खुले आसमान के नीचे खड़े होकर ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करते हैं। शुक्रवार को अचानक मौसम खराब होने के बाद वर्षा के चलते यात्रियों को में सवार होने और उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराने भवन के पीछे नया भवन निर्मित हो चुका है। जल्द ही स्टेशन के टीन शेड से जुड़े पुराने भवन को भी निर्माण इकाई धराशाही करेगी।
सर्दियों के मौसम में ठंड की मार झेल रहे यात्रियों की पुराना भवन धराशाही होने के बाद और परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्टेशन का पुराना भवन ध्वस्त करने के बाद यात्रियों को नए भवन से प्लेटफार्म-एक पर आने वाली ट्रेनों पर चढ़ने और उतरने में मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें