फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में वाहन लगने से यात्री परेशान

विज्ञापन
नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर बसों की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में वाहन लगने से यात्री परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसें और प्राइवेट वाहन लगाए जाने से यात्री परेशान हैं। लोगों को बसों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
नजीबाबाद रोडवेज डिपो की लगभग 25 से 30 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। अन्य डिपो की बसें भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से नजीबाबाद नहीं पहुंच पा रहीं हैं। जिस कारण यात्री घंटों गंतव्य के लिए वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नजीबाबाद रोडवेज डिपो की अनुबंधित बसों सहित 58 रोडवेज बस संचालित हैं। चुनाव ड्यूटी में लगभग 30 बसें लगाए जाने से लंबी दूरी के यात्री परेशान हैं। सुबह से ही रोडवेज डिपो में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री घंटों बस के लिए परेशान रहे।
एआरएम प्रभात चौधरी ने बताया कि लंबी दूरी की आधे से कम बसें संचालित होने से डिपो की बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद डिपो से होकर गुजरने वाली अन्य डिपो की बसों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है जिससे यात्रियों के आवागमन की समस्या चुनौती बन रही है। चुनाव ड्यूटी में जिला प्रशासन ने प्राईवेट बसों और वाहनों भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच चलीं ई-रिक्शाएं
नजीबाबाद। रोडवेज और प्राइवेट बसों की कमी से परेशान यात्रियों ने जोखिम उठाकर ई-रिक्शाओं से लंबी दूरी का सफर किया। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच लगभग 25 किलोमीटर के फासले के लिए रोडवेज बस तथा अन्य वाहन न मिलने पर यात्रियों ने घंटों प्रतीक्षा के बाद ई-रिक्शाओं का सहारा लिया। ई-रिक्शा चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए प्रति यात्री अधिक किराया वसूला। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच दो दिन से वाहनों की किल्लत के कारण ई-रिक्शओं का संचालन हो रहा है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें