फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर अधूरा है पुलिया का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निकासी अवरुद्ध होने से मार्ग में भरा पानी
विज्ञापन

भागूवाला। फोरलेन पर पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा होने से किसानों को आवाजाही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया का निर्माण नहीं होने से मार्ग पर जलनिकासी अवरुद्ध है, जिस कारण मार्ग पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द फोरलेन पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भागूूवाला के किसान साजिद, मोबीन हसन, राशिद, रामपाल सिंह का कहना है कि भागूवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन में पुलिया का निर्माण कार्य रुका हुआ है। पुलिया का निर्माण नहीं होने से पुराने प्रीतमगढ़ मार्ग पर जल निकासी अवरुद्ध है, जिससे मार्ग पर जलभराव हो गया है। इस मार्ग से गांव भागूवाला और प्रीतमगढ़ के किसान आवाजाही करते हैं। मार्ग पर जलभराव होने से किसानों को गन्ना ढुलाई समेत अन्य कार्यों के लिए आवाजाही में परेशानी हो रही है। किसानों ने जल्द पुलिया का निर्माण कार्य कराकर मार्ग पर जलभराव की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें