फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के ढाई माह बाद भी नहीं चलीं पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
घोषणा के ढाई माह बाद भी नहीं चलीं पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन

नजीबाबाद/बिजनौर। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन और नजीबाबाद गजरौला ब्रांच लाइन पर अगस्त माह में रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनें जल्द चलवाने की घोषणा की थी। ढाई माह बाद भी ट्रेेेनों का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन सहित गजरौला ब्रांच लाइन पर रेलवे ने कोविड-19 दौर से बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की घोषणा की थी। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में रेलवे ने कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की घोषणा की थी उनमें नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए नजीबाबाद से ट्रेन संख्या 54385, वापसी में ट्रेन संख्या 54386 कोटद्वार से नजीबाबाद तक संचालित करने की बात कही गई थी। नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए शाम को ट्रेन संख्या 54389 कोटद्वार के लिए और वापसी में ट्रेन संख्या 54390 कोटद्वार से नजीबाबाद पहुंचने की जानकारी दी थी। रेलवे ने नजीबाबाद-गजरौला ब्रांच लाइन पर भी कोविड-19 दौर में चलने वाली रद्द चल रहीं दो पैसेंजर ट्रेन संचालित करने की जानकारी स्टेशनों को दी थी। संबंधित स्टेशनों ने पैसेंजर ट्रेन संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर लीं लेकिन ढाई माह बाद भी ट्रेनों का संचालन न होने से नजीबाबाद से कोटद्वार और नजीबाबाद से गजरौला के बीच सफर करने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें