फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परविंदर कौर बनीं प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
परविंदर कौर बनीं प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

अफजलगढ़। नवनिवार्चित ग्राम प्रधानों की बैठक में ब्लाक स्तरीय प्रधान संघ का गठन किया गया। परविंदर कौर को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
मंगलवार को गांव अगवानपुर में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें करीब चार दर्जन नव निर्वाचित प्रधान शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तरीय संगठन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। इसके बाद तुरतपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत फतेहपुर धारा की प्रधान परविंदर कौर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सर्व सम्मति से पारित कर सहमति जताई। इसके अलावा गोवर्धनपुर नावका के प्रधान मुस्तकीम को उपाध्यक्ष सुआवाला के प्रधान डाक्टर वकील अहमद को महामंत्री जयपुर के ग्राम प्रधान विपिन कुमार को मंत्री तथा सीरवासुचन्द्र की प्रधान जुबैदा सकील को कोषाध्यक्ष चुनकर इन्हें कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तविंदर सिंह, गुणवंत सिंह, उमा देवी, अनीता त्यागी, गुरबचन सिंह, अकीमुद्दीन , विजेंद्र सिंह, महेंद्र सैनी, दीपक कुमार, गितेंदर सिंह, पूर्व प्रधान सतेंद्र फौजी, किसान नेता राणा सिंह, चौधरी बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह तथा संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें