खेल का मैदान कब्जामुक्त हुआ
मंडावर। खेल का मैदान कब्जामुक्त कराने पर युवाओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का अभिवादन किया। एसडीएम ने खेलों में बच्चों व युवाओं का रुझान बढ़ाने को कहा।
सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शासन ने उन्हें नगर पंचायत मंडावर का प्रशासक भी नियुक्त किया है। उन्होंने वर्षों से अतिक्रमण के शिकार खेल के मैदान को भी कब्जामुक्त कराया था। मंगलवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक पालिका में पहुंचे तो युवाओं ने उनका अभिवादन किया। कहा कि खेल के मैदान से अतिक्रमण हटने से युवाओं को बहुत फायदा दोगा। इस दौरान ईओ गार्गी के अलावा युवा आजम आदिल, तनवीर अहमद, फहीम अहमद, मोहम्मद अरशद, उवेस अली आदि मौजूद रहे। संवाद