नजीबाबाद के वालिया ग्लोबल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच पहले दिन हुईं प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय परिसर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रदेव भारती, केके गुप्ता एवं स्कूल के चेयरमैन रमाकांत वालिया ने किया। छात्र राहुल ने खेल के प्रति शपथ दिलाई और शिवम ने मशाल के साथ दौड़ लगाई। डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. राखी अग्रवाल, प्रबंधक कमलकांत वालिया, इंदु वालिया की उपस्थिति में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया।
100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में अंशुमन, देवांश ने प्रथम, आदित्य, नवराज ने द्वितीय, प्रबल, दिव्यांश ने तृतीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग में मोहिनी, आस्था ने प्रथम, माही, जैसमीन ने द्वितीय, गौरी, दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में उदित, लवलीन ने प्रथम, शिवा, कार्तिक ने द्वितीय, उत्कर्ष, स्वाति ने तृतीय स्थान पाया। फ्रॉग जंप में अंशुमन, मोहिनी, निर्भय, जैसमीन ने प्रथम, सिद्घ, कॉबिन, माही, अंशिका ने द्वितीय, आदित्य, गौरी, मयंक, अंजनि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वन लैग रेस और लैमन रेस में विभिन्न कक्षाओं में संकल्प, सिद्घ, देवांश, निर्भय, प्रभगुन, मोहिनी, तनिष्का, गौरी ने प्रथम, देव, अरहम, अनिशा, नवराज, माही, अरहम ने द्वितीय, मोहिनी, आदित्य, शिखर, सृष्टि, गौरी, संकल्प, तन्मय, तनिशा ने तृतीय स्थान पाया। हरडल रेस में हर्षदीप, शिवम ने प्रथम, संस्कार, कपिल ने द्वितीय, क्षितिज, मनप्रीत ने तृतीय, रस्सीकूद में लवप्रीत, करुणा और खुशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। पहले दिन समापन पर प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी की देखरेख में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।