वीरा चैरिटेबिल सोसायटी की खेलकूद प्रतियोगिताएं नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन भी जारी रहीं। इस मौके पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
बालिकाओं के जूनियर वर्ग में लंबी कूद में केपीएस की ज्योति, माही, जीजीआईसी जानसठ की तनु, 200 मीटर दौड़ में डीडीपीएस स्पर्शी, शहबाजपुर की पायल और महविश, तीन हजार मीटर दौड़ में जीजीआईसी जानसठ की नीशु और प्रियांशी, केपीएस की दिव्या, 400 मीटर दौड़ में डीडीपीएस की कीर्ति, स्नेहलता, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की मुस्कान, ट्रिपल जंप में केपीएस की ज्योति, डीडीपीएस की श्रुति, केपीएस की मनजीत, भाला फेंक में जीजीआईसी जानसठ की त्रिशा, केपीएस की अंशु व गीता क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में केपीएस की ज्योति, माही, शिखा, वंशिका प्रथम, डीडीपीएस की श्रुति, हुदा, भवनिका, गौरी द्वितीय, जीजीआईसी जानसठ की त्रिशा, तनु, सलोनी और अंकिता तृतीय रहीं।
सीनियर वर्ग में केपीएस की काजल, जीजीआईसी जानसठ की रूबीना, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की तबस्सुम, गोला फेंक में शहबाजपुर की प्रतिक्षा, जीजीआईसी जानसठ की शिवानी, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की फरहीन, 1500 मीटर दौड़ में जीजीआईसी जानसठ की चीनू, केपीएस की नंदिनी, जीजीआईसी जानसठ की मनीषा, तीन हजार मीटर दौड़ में केपीएस की नंदिनी, जीजीआईसी जानसठ की रजनी और प्रीति, 400 मीटर दौड़ में जीजीआईसी जानसठ की अनुराधा और आंचल, शहबाजपुर की शिवानी, ट्रिपल जंप में केपीएस की काजल, जीजीआईसी जानसठ की रूबीना, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की तबस्सुम, गोला फेंक में प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की अवशा, जीजीआईसी जानसठ की पूनम, शहबाजपुर की प्रतिक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में जीजीआईसी जानसठ की अनुराधा, शिवानी, आंचल और रूबिना प्रथम, केपीएस की अपूर्वा, महिमा, नंदिनी व काजल द्वितीय, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की तबस्सुम, कमर जहां, संगीता व शबेनूर तृतीय रहीं।
100 मीटर बाधा दौड़ में जीजीआईसी जानसठ की रूबीना प्रथम, प्रेमा सत्यावीरा कॉलेज की शबनूर द्वितीय रहीं। महाविद्यालय वर्ग में 200 मीटर में एकेडीएम कॉलेज की पल्लवी, प्राची, वर्धमान कॉलेज की भारती, 1500 मीटर दौड़ में एकेडीएम कॉलेज की रीता और रीनू, वर्धमान कॉलेज की आरजू, ट्रिपल जंप में एकेडीएम कॉलेज की सलोनी, शानू, वर्धमान कॉलेज की नितिका, भाला फेंक में एकेडीएम कॉलेज की आकांक्षा, वर्धमान की कंचन, आरबीडी की महिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में एकेडीएम कॉलेज की रीता, पल्लवी, सलोनी व आकां
क्षा प्रथम, वर्धमान कॉलेज की हिमानी, आरजू, सलोनी व नितिका द्वितीय, आरबीडी की नेहा, स्वाति, डॉली, पारूल तृतीय रहीं।
बालकों के प्राइमरी वर्ग में डीडीपीएस का कोबिद, अक्षित, शहबाजपुर का राकेश, जूनियर वर्ग में भाला फेंक में डीडीपीएस का शुभम, शहबाजपुर का नीरज, डीडीपीएस का अनिरुद्ध, 400 मीटर दौड़ में आरजेेपी का सागर, मोनू, डीडीपीएस का सुशांत, तीन हजार मीटर दौड़ में आरजेपी का अंशित, विकास, डीडीपीएस का शुभम, 1500 मीटर दौड़ में आरजेपी का हर्ष, अंशित, विकास, गोला फेंक में वीरा कॉलेज का अरबाज, अनिरूद्ध व आर्यन, लंबी कूद में तनराज, आशु, प्रतीक, 200 मीटर दौड़ में सागर, हर्ष देव, मोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
त्रिकूद में आशु प्रथम, प्रेम द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में आरजेपी का अतुल, सौरभ, अनमोल, 200 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र, उत्कर्ष, अली, लंबी कूद में सचिन, विशाल, अलवाय बहाव, गोला फेंक में देवांश व धनंजय, कुनाल, तीन हजार मीटर दौड़ में गौरव, हीमपुरदीपा का मोहित, आरजेपी का रजत, 400 मीटर दौड़ में हीमपुरदीपा का गौरव, आरजेपी का कामेंद्र, डीडीपीएस का अली, चक्का फेंक में धनंजय, शहबाजपुर का सचिन व देवांश चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
महाविद्यालय वर्ग में वीरा कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। तीन हजार मीटर दौड़ में आकाश, हेमंत, अभिषेक, 400 मीटर दौड़ में मो. सलीम, सत्यम, शुभम, 1500 मीटर दौड़ में विपुल, शुभम, सत्यम, 200 मीटर दौड़ में सलीम, रोहित, आयुष, लंबी कूद में दिवांक, सोहित, अश्वनी, गोला फेंक में पुनीत, आयुष और वरुण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस दौरान संयोजक डॉ. आरके त्यागी, संयोजिगा संगीता गुप्ता, गिरिराज सिंह, मो. वाजिद, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।