फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाठी डंडों से गुलदार को गन्ने के खेतों में भगाया, वन विभाग को दी सूचना

विज्ञापन
मंडावली के गांव सौफतपुर में गुलदार को भगाने लाठी डंडों के साथ पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली। क्षेत्र के गांव सैफाबाद के धान के खेतों में गुलदार देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से गुलदार का पीछा कर उसे गन्ने के खेतों में भगा दिया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव सैफाबाद निवासी पुष्पेंद्र सिंह, मेहकार सिंह, राजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह, करतार सिंह, देवेंद्र सिंह, केहर सिंह का कहना है कि मंगलवार को गांव के धान के खेतों में गुलदार घूमता दिखाई दिया। इससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को खेतों पर गुलदार होने की सूचना दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर लाठी डंडे के साथ खेतों पर पहुंचे तो उन्हें धान के खेत में गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों को जमीन पर पटकर और शोर मचाकर गुलदार को गन्ने के खेतों की ओर भगा दिया। ग्रामीण इकट्ठा होकर खेतों पर जाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें