फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्च को जिले में 22 स्थानों पर प्रदर्शन करेगा भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मार्च को जिले में 22 स्थानों पर प्रदर्शन करेगा भाकियू
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू की पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। पंचायत में दो मार्च को जिला गन्ना अधिकारी एवं जनपद के 22 स्थानों पर अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर जहां भी जाते हैं सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पुलिस उन सभी जगह किसानों को रोकने पहुंच जाती है। पंचायत में कहा गया कि जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला गन्ना अधिकारी ऑफिस तथा जनपद के 22 स्थानों पर दो मार्च को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपेंगे। पंचायत की अध्यक्षता उदयवीर सिंह व संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। पंचायत में संगठन के सुनील कुमार, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार नतेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह दिनेश कुमार, कोमल सिंह, शंकर सिंह, अमर सिंह, हुकम सिंह, बबलू सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें