जलालाबाद/नजीबाबाद। एसडीएम ने नगरपंचायत जलालाबाद पहुंचकर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्माण कार्य प्रक्रिया में खामियां पकड़ते हुए सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने पथ प्रकाश, पेयजल, सड़क निर्माण तथा सफाई व्यवस्था कार्यों की समीक्षा की।
एसडीएम सहदेव मिश्र ने नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा, चेयरमैन याकूब राईन की उपस्थिति में नगरपंचायत जलालाबाद द्वारा जनहित में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने निर्माण कार्यों की सूचनाएं राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में नियमानुसार न निकालने, ठेकेदारों में प्रतिस्पर्द्धा न करके स्टीमेट दर पर काम कराने, ठेकेदारों के बंधक पत्रों में खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न मदों में शासन से मिली धनराशि के खर्च आदि का भी ब्योरा की भी जानकारी दी। एसडीएम ने विकास कार्यों में पार्दशिता लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा विकास धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। सादिक बेग, रामरक्षपाल, इरशाद ठेकेदार, अतीक, नईम उपस्थित रहे।