फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भाकियू का धरना

Sun, 21 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानु ने गन्ने की बकाया धनराशि, बिजली अव्यवस्था में सुधार, सहित किसानों की कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत और महासचिव शेर सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए तथा धरना देकर बैठ गए।

यहां पर यूनियन ने किसानों बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने, नहरों में तत्काल पानी छुड़वाने, बिजली अव्यवस्था ठीक कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति कराने, स्योहारा क्षेत्र में राम गंगा खादर में किसानों की नष्ट फसलों का मुआवजा दिलाने, उत्तम शुगर मिल गेट पर पर्ची की तारीख बदलवाने, शुगर मिलों में किसानों का उत्पीड़न बंद कराने आदि मांगों को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपा गया है।

इससे पूर्व धरना स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर यूनियन आंदोलन तेज करेगी। वक्ताओं ने गन्ना किसानों का उत्पीड़न बंद करने पर जोर दिया। तत्काल गन्ने की बकाया धनराशि का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राम रतन सिसौदिया, संजीव तोमर, विक्रांत चौधरी, राम कुमार, जितेंद्र, राकेश, विपिन, ऋषिपाल सिंह सहित कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें