फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में किसानों को खेतों में खड़ी फसल से चावल ही नसीब नहीं हुआ

Thu, 20 Oct 2016 03:54 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के जलालाबाद में  राजकीय कृषि बीज भंडार से धान का बीज और कीटनाशक लेने वाले किसान उस समय हतप्रभ रह गए, जब उनके खेतों में खड़ी फसल से चावल ही नसीब नहीं हुआ। लाखों रुपये की क्षति झेलने वाले किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और किसानों को हुई परेशानी के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


हुसैनपुर तीरगर और उसके आसपास के क्षेत्रों के कई किसान तहसील पहुंचे। क्षेत्रीय किसानों के साथ ग्राम प्रधान के पति आरिफ, शकील, अतीकुर्रहमान, उस्मान, ओमप्रकाश, मुन्ना, यूसुफ, मुखराम, भूरा, असद, जयपाल आदि का कहना है कि धान की फसल की रोपाई के लिए उन्होंने राजकीय कृषि बीज भंडार नजीबाबाद से धान का बीज और जरूरत पड़ने पर कीटनाशक खरीदा था। किसानों ने बताया कि करीब तीन माह बाद जब धान की फसल तैयार हुई और किसानों ने अपने-अपने खेतों पर पहुंचकर धान की फसल को काटना शुरू किया, तो उस समय उनके पांव तले जमीन खिसक गई जब धान की पौध पर आई बाली से चावल गायब था। बाली फोड़ने पर उसमें से राख निकल रही थी।
किसानों ने तहसीलदार भान सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार नजीबाबाद से धान का बीज एवं कीटनाशक खरीदने के लिए उन पर बार-बार दबाव बनाया गया। इसके चलते विवश होकर उन्होंने बीज एवं कीटनाशक खरीदकर उसका इस्तेमाल किया। किसानों ने धान की फसल में आई लागत और तीन माह तक फसल पर खर्च हुई धनराशि मुआवजे के तौर पर वापस दिलाने की मांग की। साथ ही उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तहसीलदार ने ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें