फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में शुरू होंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में शुरू होंगे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। प्लांट के इंस्टालेशन का कार्य शुरू कराया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि कोलकाता से आए इंजीनियरों ने एक सप्ताह के भीतर इसे शुरू करने का भरोसा दिलाया है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तांडव के दौरान हर दसवें व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही थी। इसके लिए चारों ओर हायतौबा मची थी। इसी मारामारी को देखते हुए शासन ने जिले में ऑक्सीजन के चार प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में एक-एक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा और हल्दौर में ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है। स्योहारा सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ तीन दिन पूर्व हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है, जबकि जिला महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन शक्ति 500 लीटर प्रति मिनट है। इन दोनों प्लांटों से कोविड एल-2 विंग को निर्बाध रूप से आपूर्ति होती रहेगी। तीन से चार दिनों में इंस्टालेशन का काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में इसका संचालन भी शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें