फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर दौड़ा दिए 4300 से ज्यादा नए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नए वाहनों की बिक्री के बाद उन्हें बिना पंजीकरण के ही ग्राहकों के हवाले करने का बड़ा खेल सामने आया है। परिवहन आयुक्त की लखनऊ से आई टीम के निरीक्षण में खुलासा हुआ कि जिले में 4300 से अधिक नए वाहनों का पंजीकरण लंबित थे। यानी हजारों वाहन नियमानुसार रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही सड़कों पर उतर गए। मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने सभी वाहन डीलरों को लंबित पंजीकरण तत्काल पूरा कराने के निर्देश देने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी कर दी है।
परिवहन आयुक्त के हालिया निरीक्षण में सामने आया कि जिले में 4300 से अधिक नए वाहनों का पंजीकरण लंबित हैं। सूत्रों के अनुसार, इस पर परिवहन आयुक्त ने नाराजगी जताई और लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने जिले के सभी वाहन डीलरों को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया कि प्रत्येक बेचे गए वाहन का पंजीकरण मूल अभिलेखों के सत्यापन के बाद समयबद्ध तरीके से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय पत्र में केंद्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 के नियम-42 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कोई भी वाहन स्थायी अथवा अस्थायी पंजीकरण के बिना सार्वजनिक सड़क पर नहीं चलाया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें