फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपॉइंटमेंट की आड़ में चिकित्सक दंपती के 3.25 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने चिकित्सक दंपती को ही ठग लिया। दोनों के बैंक खातों से ठगों ने कुल 3.25 लाख रुपये से अधिक की रकम बैंक खातों से उड़ा ली।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी डॉ. नवोदिता चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने छह जुलाई को ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट एप डाउनलोड किया, जिस पर पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया पूरी की। 13 जुलाई को उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से मिले मैसेज के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
डॉ. नवोदिता चांदपुर में क्लीनिक चलाती हैं जबकि उनके पति डॉ. आमोल कुमार सिंह अमरोहा में डिप्टी सीएमओ हैं। चांदपुर निवासी डॉ. आमोल कुमार सिंह ने भी प्राथमिकी में बताया कि इसी मामले में 11 जुलाई को उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में पैसा गया है, उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें