फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव: कपिलदेव अग्रवाल ने कहा- शहीदों की कुर्बानी से ही हमारा वजूद

Fri, 05 Feb 2021 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ ब्लाक पर चौरी चोरा शताब्दी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते ब्लाककर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चौरा-चौरी कांड के शताब्दी महोत्सव के अवसर पर देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। देश के लिए सभी से अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का आह्वान किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी से ही हमारा वजूद है।
विज्ञापन

 

नूरपुर के ग्राम फीना में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में कारगिल शहीद अशोक कुमार के माता पिता को सम?- फोटो : BIJNOR

स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड ने हाथ में देशभक्ति नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रभात फेरी निकाली। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने वंदे मातरम से किया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया। संचालन डॉ. अतीक अहमद ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीएसटीओ डॉ. हरेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

हल्दौर में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में वंदे मातरम गाते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को किया सम्मानित
अफजलगढ़ के बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। गांव विजयनगर में भूतपूर्व सैनिक द्वारा पर बैठक की गई। गांव रसूलाबाद स्थित पूर्व सैनिक द्वार से प्रभात फेरी निकाली गई। भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को फूल मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गांव नवाबपुरा में शहीद मनोज द्वार पर भी पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। गांव मीरापुर नोर्थ में प्रभात फेरी निकाली गई।
 

बिजनौर में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मनित कर?- फोटो : BIJNOR

 

अफजलगढ़ के बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव में पूर्व सैनिकों के परिजनों- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन


देश के अमर शहीदों को किया नमन
रेहड़, नूरपुर, राजा का ताजपुर, फीना ब्लॉक कार्यालय कासमपुरगढ़ी पर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकली। शहीद स्मारक पर बीडीओ जौहरी, एडीओ पीपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। नूरपुर में थाने के सामने बने शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। सभासद संजीव जोशी, अजीत जोशी, अशोक चौधरी, गुरुमुख दीवान, हरभजन सिंह, प्रेमपाल रवि, अशोक राजपूत, पालिका लिपिक वीर सिंह, जगवीर सिंह, नासिर हुसैन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे। राजा का ताजपुर के आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। फीना में नायक शहीद अशोक कुमार स्मृति स्थल व गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बने कीर्ति स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए गए। क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, खंड विकास अधिकारी दिनेशचंद्र शर्मा, एडीओ ग्राम पंचायत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों, शहीद नायक अशोक कुमार के माता पिता, ग्राम कल्याण समिति के पदाधिकारियों व मनोज कुमार राजपूत को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना के एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकाली।

 

बिजनौर में ब्लॉक कार्यालय में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव में वंदे मातरम गाते अतिथिगण।- फोटो : BIJNOR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें