रेहड़ के गांव मानियावाला में पलटा ट्रेलर।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के रेहड़ में गांव मानियावाला के सामने वाहन को बचाने के चक्कर में ऑटों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पंजाब के तरन तारन निवासी छिंदा सिंह हरिद्वार से ट्रेलर में ऑटो लादकर रांची (झारखंड) जा रहा था। जब वह गांव मानियावाला के पास पहुंचा तो चुंगी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिलीव कर दिया गया।