लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष: कांता कर्दम
नगीना। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि प्रदेश में जितने अभूतपूर्व विकास कार्य भाजपा सरकार में पिछले करीब साढ़े चार वर्षों में हुए हैं, उतने पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने में लगी है।
सोमवार दोपहर धामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा के नगीना विधानसभा स्तर के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी के राज में हर व्यक्ति बेहद खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भी भाजपा एक बार पुन: उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, नगीना विधानसभा प्रभारी गिरीश वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला महामंत्री भूपेंद्र चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, विकास राजपूत आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर दिनेश चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।
बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष संजीव कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता व कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद चौहान, नीरज विश्नोई, फूल सिंह चौधरी, एलआरएस ग्रुप के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल, एलआरएस महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, इंजीनियर अमित गुप्ता, नामित सभासद संजय शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।