फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों को निर्धारित मानक के अनुरूप खुलवाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों को निर्धारित मानक के अनुरूप खुलवाएं : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने डिप्टी आरएमओ को सभी गेहूं क्रय केंद्रों को निर्धारित मानक के अनुरूप खुलवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र बंद होने के कारण कोई भी किसान वापस लौटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को आवासीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि गेहूं के सभी क्रय केंद्रों पर किसानों को स्वच्छ पेयजल सहित निर्धारित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा उनके पशुओं के लिए भी पानी आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने उप खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करें तथा अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को गांवों में भेजकर किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें दलालों से बचाया जा सके और फसल का उचित मूल्य मिल सके। डीएम ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर भुगतान किया जाए। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि जिले में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन होने पर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें