फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर में बाउंड्रीवाल और दीवार ही बन पाई

विज्ञापन
05ड्ड अफजलगढ अमला नदी के पुल के समीप ग्राम समाज की भूमि पर निर्माणाधीन गौशाला। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सालभर में बाउंड्रीवाल और दीवार ही बन पाई
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। धन स्वीकृृति के एक साल बाद भी गोशालाओं का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका। अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में बन रही तीनों गोशालाओं का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। शासन की ओर से अधिकारियों को तीन माह में गोशालाओं का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अफजलगढ़ पालिका ने मोहल्ला किला गड्ढा कालोनी अमला नदी के पुल के समीप ग्राम समाज की भूमि पर जनवरी 2019 में गोशाला निर्माण कार्य शुरू किया था। शुरूआत में शासन ने गोशाला निर्माण के लिए दो करोड़ 64 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। बाद में इस बजट को घटाकर एक करोड़ 64 लाख रुपये कर दिया गया। गोशाला का निर्माण नौ बीघा की भूमि पर कराया जा रहा है। गोशाला निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त हो गया है, लेकिन अभी तक बाउंड्रीवॉल व भवन के कक्षों की दीवार ही खड़ी हो पाई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव अगवानपुर में पशुपालन विभाग की 3.5 हेक्टेयर जमीन पर कार्य कराया जा रहा है। गोशाला निर्माण कार्य यूपीसीएल संस्था कर रही है। संस्था को शासन से 60 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं, लेकिन अभी तक छत नहीं बन पाई। उधर, जेई आरपी यादव का कहना है कि लगभग तीन से चार माह में अफजलगढ़ गोशाला का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ठेकेदार इकबाल का कहना है कि पैसा अवमुक्त होते ही करीब दो माह के भीतर गोशाला निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा। उधर, एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य की समीक्षा की जाएगी। निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें