फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जगतराज ने समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। योजना से कक्षा दसवीं पास को जोड़ने और तीन लाख का पंजीकरण करा कर लक्ष्य पूरा करने को कहा है। 
विज्ञापन

डीएम ने प्रेसवार्ता में स्मार्ट फोन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना से अभी तक 2.65 लाख व्यक्तियों का पंजीकरण कराया जा चुका है। इस योजना में कक्षा दस पास करने वालों 18 साल पूर कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। योजना में शर्त है कि आवेदक की आय छह लाख से कम हो। एक परिवार में कई व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑन लाइन होना है। 
उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है जो अभी पूरा नहीं हुआ है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण होना है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन भी ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर ही होगा। दूसरी ओर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने शासन के निर्देश पर 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन योजना के लिए पंजीकरण कराए जाने के लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों से सहयोग करने को कहा है ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना का अनुश्रवण करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उप प्रधानाचार्य स्मार्ट फोन योजना के लिए कराए जाने वाले पंजीकरण पर नजर रखेंगे। इसमें कोई कोताही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें