फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा औा नजीबाबाद में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अफजलगढ़ थाने के गांव चौहड़वाला निवासी मितान सिंह का पुत्र राजवीर अपने साथी स्योहारा के गांव सिपाहीवाला निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र के साथ मंगलवार की शाम बाइक से गांव सिपाही वाला जा रहे थे।  ठाकुरद्वारा रोड़ स्थित जमापुर चौराहे के निकट सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में  बाइक आ गई । हादसे में  राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची  पुलिस ने नरेंद्र को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। राजवीर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर सोमवार की शाम जीप और कार मेें टक्कर हो गई। सूखरो नदी पुल के निकट हुई टक्कर में कार चालक मोहित (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव कौड़िया निवासी मोहित डेंटिंग का काम करता था। जीप में सवार तीन यात्री दुर्घटना में घायल हो गए। तीन घायलों को नजीबाबाद पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में उपचार के लिए भर्ती कराया। जिनमें नूूरपुर (बिजनौर) निवासी अशोक कुमार, कोटद्वार निवासी ज्योति और सनव्वर शामिल हैं। नजीबाबाद पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें