फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक लाइसेंस निलंबित, पांच विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। संयुक्त अभियान के दौरान अधिकारियों ने बुधवार को जिले के 29 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच में 11 कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए भरे। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया तथा पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कीटनाशक विक्रेताओं के यहां विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा तथा संबंधित उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 29 कीटनाशक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान उपलब्ध कीटनाशकों के 11 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि मैं. ओम शिव ट्रेडिंग कंपनी (बिजनौर), मै. शौर्य बीज भंडार (पावटी, नूरपुर), मै. श्री बालाजी बीज भंडार (दारानगर गंज), मै. सिसोदिया बीज भंडार (नगीना) तथा मै. कृषक सेवा केंद्र (अफजलगढ़) निरीक्षण के समय बंद मिले। इन प्रतिष्ठानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बताया कि चांदपुर क्षेत्र के स्याऊ स्थित मै. चौधरी कृषि सेवा केंद्र पर गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसका कीटनाशक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें