फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नूरअलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी तस्लीम अहमद (40) अपने 15 वर्षीय पुत्र नवाजिश को साथ लेकर कोतवाली देहात से सोमवार की शाम लगभग सात बजे अपने घर जा रहा था। जैसी ही वह कोतवाली- बिजनौर मार्ग पर स्थित ईदगाह के सामने पहुंचा तो बिजनौर दिशा की से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पर सवार थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव हरेवली निवासी जुनेद व आदिल सवार थे। हादसे में तसलीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र नवाजिश व दूसरी बाइक पर सवार जुनेद व आदिल घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां से तीनों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें