फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर मार्ग पर मीमला की पुलिया के पास शुक्रवार रात बाइक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विधानसभा चुनाव कराने के लिए बिजनौर से रोडवेज बस पुलिस फोर्स को लेकर शेरकोट जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक और रोडवेज की बस में टक्कर हो गई। बाइक पर सवार एक युवक के ऊपर से बस का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक युवक की शनाख्त गांव जंदरपुर गजरौला शिव निवासी 30 वर्षीय शहजाद के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक इसी गांव का शादाब है। रिश्तेदारों के मुताबिक शादाब की धामपुर में ससुराल है। दोनों वहां से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें