फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की सौ बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम जहानाबाद जमीन का कब्जा मुक्त कराती वन विभाग का टीम - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
वन विभाग की सौ बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन

बिजनौर/रेहड़। वन विभाग ने जहानाबाद वन क्षेत्र की सौ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वन अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन पर सालों से लोगों ने कब्जा कर रखा था। वहीं, रेहड़ के गांव हर्रावाला में राजस्व विभाग ने जेसीबी से रास्ते की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कब्जामुक्त भूमि पर पंचायतघर व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
सोमवार को वन विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जहानाबाद वन खंड की करीब सौ बीघा जमीन पर सालों से कब्जा था। सोमवार की दोपहर जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटवाने वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने करीब सौ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। टीम में उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह, रेंजर बिजनौर विकास वरुण, वन दारोगा श्यामलाल यादव, वन दारोगा विजय भारत, वन दारोगा मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शासन के अवैध कब्जे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हर्रावाला में आम रास्ते की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। गांव में पंचायतघर व सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिए प्राइमरी विद्यालय के समीप ग्राम समाज आम रास्ते की भूमि को चिह्नित किया गया था। इस भूमि पर ग्रामीणों ने कूड़ियां, उपले, पुराल आदि रखकर अवैध कब्जा कर रखा था। एक सप्ताह पूर्व अवैध कब्जे हटाने के लिए गांव में मुनादी भी कराई गई थी। सोमवार को जेसीबी की मदद से दो बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराकर पंचायत को सौंप दी गई। इस अवसर पर कानूनगो मुनिराम सिंह, लेखपाल जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, शक्ति चौधरी, ग्राम सचिव नोबहार सिंह, ग्राम प्रधान श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें