एक की मौत, तीन और कोरोना मरीज मिले
बिजनौर। जनपद में बृहस्पतिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों में दो महिलाएं और एक वृद्ध शामिल है। अब कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या घटकर 33 पर पहुंच गई है। वर्तमान में 1504 जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा लगभग 70 साल के एक वृद्ध की टीएमयू मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 2840 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन कोरोना संक्रमित और 2837 नेगेटिव आए। अब लगातार कोरोना संक्रमित केस मिलने की रफ्तार थमने लगी है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन से घटकर एक अंक में ही पहुंच रही है। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार अब तक जनपद से कुल पांच लाख 94 हजार 364 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनके सापेेक्ष अब तक मात्र पांच लाख 92 हजार 860 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 14 हजार 688 कोरोना पॉजिटिव और पांच लाख 78 हजार 172 नेगेटिव मिल चुके हैं। अब तक कुल 105 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है, जबकि 14 हजार 550 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। नए मरीजों में किरतपुर के मोहल्ला शीशग्रान निवासी 38 साल की महिला, इसी इलाके के गांव किशनपुर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती और ग्राम भोजपुर निवासी 80 साल का वृद्ध शामिल है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को टीएमयू मुरादाबाद में उपचार के दौरान चक्कर चौराहा बिजनौर निवासी 70 साल के कांशीराम की मौत हो गई।