फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाद विक्रय केंद्र से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर। जलीलपुर बाजार स्थित जिला सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के खाद विक्रय केंद्र से शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार महिला और पुरुष गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। घटना पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर व्यस्त बाजार में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिजनौर निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि उनके पिता विनोद कुमार विक्रय केंद्र का संचालन करते हैं और शुक्रवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम करीब चार बजे एक महिला और एक पुरुष केंद्र पर पहुंचे। महिला ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जबकि पुरुष हेलमेट लगाए हुए था। दोनों ने दस किलो खुली खाद मांगी।

हर्ष के अनुसार, वह खाद तौलने के लिए दुकान के अंदर गोदाम में चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो दोनों बाइक से भागते दिखाई दिए। दुकान का गल्ला खुला हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने भी उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार मेरठ रोड की ओर से आए थे और वारदात के बाद मुख्य चौराहे की ओर फरार हो गए।

व्यस्त बाजार में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी की घटना से व्यापारियों में चिंता है। विवेचना अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें