फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली न सत्यापन, खरीद लिया करोड़ों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में डेढ़ करोड़ का घोटाला
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका किरतपुर में डेढ़ करोड़ से ज्यादा के सामान खरीद में बड़ा खेल होने का मामला सामने आ रहा है। जैम पोर्टल से खरीदारी में न तो बोली लगवाई गई और न ही सामान की गुणवत्ता की जांच की गई और सामान खरीद लिया गया। एएलबीसी की जांच में इसका खुलासा हुआ है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल और राजबीर सिंह सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है।
एएलबीसी जगदीश प्रसाद शर्मा ने जांच रिपोर्ट में बताया कि शासनादेश के अनुसार विभागों द्वारा जैम पोर्टल से खरीदारी कराई जा रही है। किरतपुर नगर पालिका में अधिकतर सामान चुनिंदा फर्मों से ही खरीदा गया है। पालिका द्वारा एक करोड़ 60 लाख 53 हजार 165 हजार रुपये की खरीदारी चुनिंदा फर्मों से ही की गई। मैसर्स मोहम्मद आवेश कांट्रेक्टर नजीबाबाद से लाखों का सामान लिया गया, लेकिन विक्रेता से किए गए अनुबंध पत्र पर क्रेता/विक्रेता के हस्ताक्षर ही नहीं हैं। अधिकतर निविदाओं में विक्रेता विशेष से ही सामान खरीदा गया है। खुली निविदा की प्रक्रिया अपनाए बिना फर्म से सीधे सामग्री खरीदी गई है। क्रय समिति से बिना अनुमोदन प्राप्त किए क्रय की गई सामग्रियों की गुणवत्ता का बिना भौतिक सत्यापन कराए भुगतान कर शासनादेशों को ताक पर रख दिया गया। सामान की खरीदारी में पारदर्शिता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पालन नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम दाम की निविदा कर दी थी निरस्त
न्यूनतम निविदाओं को बिना स्पष्ट और औचित्यपूर्ण कारण बताए निरस्त कर दिया गया था। जांच अधिकारी की माने तो नगर पालिका ईओ हरिलाल पटेल और सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं किया गया। इसके अलावा कर वसूली, पार्कों के सौंदर्यकरण, अतिक्रमण हटवाने व अन्य कार्यों में भी उदासीनता बरती गई। नगर पालिका ईओ हरिलाल पटेल सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह को शासन के निर्देशों की अवहेलना करने तथा शासनादेशों में दी गई व्यवस्था के विपरीत कार्य करने में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें