फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के भाषण के अंश हटाए जाने पर चंद्रशेखर ने कही ये बात, बताया संसद में क्यों आए ?

Tue, 02 Jul 2024 03:10 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

नगीना से सांसद आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए अग्निवीर मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला तो उठाया ही जाना चाहिए।
विज्ञापन
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के अंश हटाए जाने पर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एक बड़ी आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। मैं इस पर चर्चा करने के लिए संसद में आया हूं। सरकार और विपक्ष को बेहतर पता होगा कि कौन क्या कह रहा है? उन्होंने कहा कि मैं जिन लोगों की बात कर रहा हू, उनके बारे में कोई चर्चा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता द्वारा उठाए गए अग्निवीर मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला तो उठाया ही जाना चाहिए...लोगों से जुड़े मामले उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सदन में कहा कि हम नई पार्टी हैं। मैं अपने लोगों की आजाद आवाज हूं।

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर  बोलते हुए नगीना सांसद  व आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने भारतीय सेना में चमार रेजिमेंट के बहाली की मांग उठाई। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना भी बहाल किए जाने का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन

देश की संसद में पहली बार बोलते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि वह जिस नगीना लोकसभा क्षेत्र से आते हैं वह विकास के क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ है तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। उन्होंने नगीना क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने की मांग की। अपने लगभग आठ मिनट के भाषण में सांसद चंद्रशेखर ने जनता से जुड़े हर मुद्दे पर बोलने का प्रयास किया। 

उन्होंने कहा कि नगीना क्षेत्र के लिए आज तक सरकार ने कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया। शिक्षा व चिकित्सा के मामले में भी यह क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अग्नि वीर योजना को हटाकर सेना में नई भर्ती शुरू किए जाने की भी वकालत की। 

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा के सबका साथ- सबका विकास के नारे खोखले हैं, जो केवल चुनावी लाभ के लिए दिए गए थे। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में भी उनके समाज की हिस्सेदारी होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय तभी होगा, जब जाति जनगणना पूरी होगी। उन्होंने संख्या के आधार पर वंचित लोगों का आरक्षण बढ़ाए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए  75 वर्ष से अधिक हो गए लेकिन आज भी देश की एक बड़ी आबादी जन सुविधाओं से वंचित है। सरकार को इस  तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

दलितों और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने वाले चंद्रशेखर विभिन्न मुद्दों व मामलों पर कार्रवाई की मांग करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव ने उन्होंने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नगीना सीट से चुनाव लड़ा और विजयी हुए। उन्होंने भाजपा के ओम कुमार को 1,45,053 वोटों से पराजित किया।

टाइम मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की श्रृंखला में भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का नाम शामिल किया जा चुका है। चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद सुर्खियों में आए थे। जिसके बाद वह 16 महीने तक रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जेल में भी रहे। 
 
विज्ञापन

जनता से किए विकास के वादे
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर मैं चुनाव जीता तो नगीना का हर व्यक्ति सांसद कहलाएगा। उन्होंने कहा कि महानगरों की तर्ज पर नगीना का विकास कराएंगे। नगीना की जनता ने उन्हें जिताकर देश की संसद भेजा तो नगीना की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वे सांसद बने तो नगीना का विकास महानगरों की तर्ज पर कराएंगे।

इस बार फिर नगीना ने अपना नया उत्तराधिकारी चंद्रशेखर को चुना। इतिहास बरकरार रहा और पुराने चेहरा तो दूर, पुरानी पार्टी भी आज तक इस सीट पर जीत दोहरा नहीं पाई। इस बार आसपा से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे चंद्रशेखर को जीत का ताज मिला। इससे पहले सपा, भाजपा और बसपा एक-एक बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।

जनता के बीच पहुंचना आया काम
आजाद समाज पार्टी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक साल से नगीना सीट पर मजबूती से ताल ठोक रहे थे। जहां सभी पार्टी अपने प्रत्याशियों का चयन अंतिम समय में करने में लगी थी, वहीं चंद्रशेखर लगातार जनता के बीच पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें