फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी को उपासना जिले की डीएम तथा आकांक्षा एसपी होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को उपासना जिले की डीएम तथा आकांक्षा एसपी होंगी
विज्ञापन

बिजनौर। 25 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस है। शासन की मंशा है कि बालिकाओं में प्रशासनिक क्षमता व आत्मविश्वास बढ़े। इसके लिए शासन ने न्यायिक मेगा इवेंट का आयोजन किया है। बताया गया कि 25 जनवरी को मुख्यालय के स्कूलों की छात्राएं एक दिन की सांकेतिक प्रशासनिक अधिकारी होंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को केपी एस इंटर कॉलेज की उपासना सिंह जिलाधिकारी (डीएम), जीजीआईसी की आकांक्षा पुलिस अधीक्षक (एसपी), केपी एस की कशिश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), जीजीआईसी की शिफाली खां एडीएम प्रशासन, आर्य वैदिक कन्या कालेज की दीपा सैनी एडीएम वित्त एवं राजस्व होंगी। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी की वैष्णवी सीएमओ का कामकाज देखेंगी। केपीएस की खुशबू भारद्वाज एसडीएम सदर बनाई गई हैं। इसी कालेज की जपजीत कौर बीएसए तथा वितुल रानी पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रहेंगी। डीआईओएस ने बताया कि सभी छात्राएं 25 जनवरी को नौ बजे आवंटित दफ्तरों में उपस्थित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें