फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों पर मिल रहे ओम, स्वास्तिक

विज्ञापन
धामपुर में नामांकन पत्रों पर बना धार्मिक निशान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नामांकन पत्रों पर मिल रहे ओउम, स्वास्तिक
विज्ञापन

धामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के कुछ दावेदारों ने अपने नामांकन पत्रों पर ओउम और स्वास्तिक के निशान बना रखे हैं। नामांकन पत्रों की जांच में यह उजागर हुआ है। कई दावेदारों ने बताया कि उनके द्वारा अपने पंडितों से मुहूर्त निकलवाने के बाद नामांकन पत्रों को जमा किया गया है। ज्योतिष की बात जरूर मानना चाहिए।
गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सात और आठ अप्रैल को नामांकन पत्र जमा हुए हैं। नौ व दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हो रहा है। शनिवार को जब एआरओ नामांकन पत्रों की जांच कर रहे थे तो अधिकांश ऐसे नामांकन पत्र जांच में पाए गए। जिन पर ओउम और स्वास्तिक चिह्न लाल स्याही से बने थे। हालांकि एआरओ ने ऐसे नामांकन पत्रों को आरओ व अन्य उच्चाधिकारियों को अवगत कराया दिया है।
विज्ञापन

दावेदारों महावीर सिंह, कपिल कुमार, अरविंद कुमार, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, कविता रानी ने बताया कि किसी भी काम को पूरा करने को भगवान की पूजा की जाती है। पंडितों से दिन दिखाने के बाद उनके द्वारा जो मुहूर्त नामांकन पत्रों को जमा करने को निकाला गया है। उन्होंने उसी मुहूर्त में नामांकन पत्र जमा किया है। उनके पंडितजी ने ही उनके नामांकन पत्रों को पूजा स्थल में पूजन करने के बाद जीत का आशीर्वाद दिया है। जीत के लिए कर्म करने में वह किसी प्रकार की कंजूसी करने वाले नहीं है।
विज्ञापन

डाटा गलत भरा है तो निरस्त होगा नामांकन: आरओ
धामपुर। आरओ नौशाद अहमद ने बताया कि निर्वाचन आयोग का ऐसा कोई आदेश नहीं है कि धार्मिक निशान बना होने के कारण नामांकन पत्र को निरस्त किया जाए। नामांकन पत्र में डाटा कहीं गलत अंकित किया है तो नामांकन पत्र को निरस्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें