बिजनौर में अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक को संबोधित करते वक्ता। संवाद
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र जनपद शाखा बिजनौर की शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी ज़ोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा पुरानी पेंशन देश के शिक्षकों एवं कर्मचारी के बुढ़ापे की सुरक्षा का कवच है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में देश के पेंशन विहीन शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर संघर्षरत है। सरकार एनपीएस के स्थान पर यूपीएस का विकल्प देकर केवल शिक्षकों एवं कर्मचारियों को केवल गुमराह करने का कार्य कर रही है।
कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत ने कहा कि पुरानी पेंशन में ही देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, एसपी गंगवार, नरेंद्र कुमार, बालेश कुमार, विनोद कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, अलका रानी, रश्मि चौहान, छवि गर्ग, कुमुद गुप्ता आदि ने विचार रखे।