फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आत्मदाह की चेतावनी पर मोटाढाक पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मोटाढाक के ग्राम प्रधान/ प्रशासक द्वारा कई दिनों से गांव में पानी के संकट को लेकर आत्मदाह की चेतावनी पर प्रशासनिक अधिकारी और जल निगम की टीम रविवार को गांव पहुंची। जल निगम की टीम ने अधिकारियों को रविवार को ही जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया लेकिन पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सीमांत गांव मोटाढाक में कई दिनों से पानी का संकट दूर नहीं होने पर ग्राम प्रधान/प्रशासक सागर बडोला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल निगम और जल जीवन मिशन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा, जुग्नेश, शोएब आदि के साथ गांव पहुंचकर सागर बडोला से प्रकरण के संबंध में चर्चा की। उधर जल निगम और जल जीवन मिशन के अधिकारियों संजय हांडा ,सचिन शर्मा,सोम शुक्ला ने गांव की पेयजल आपूर्ति रविवार दोपहर तक सुचारु कराने का एसडीएम और सागर बडोला को आश्वासन दिया। एसडीएम ने करीब दो घंटे से अधिक गांव में रख कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की व्यवस्था देखी।
जल निगम और जल जीवन के अधिकारियों ने दोपहर बाद उस समय हाथ खड़े कर दिए जब प्रशासक द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटर से नलकूप का लोड नहीं उठ सका। अधिकारियों ने 35 हॉर्स पावर की मोटर को सोमवार को नलकूप में लगाने और मंगलवार से गांव की पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने का ग्राम प्रधान/प्रशासक सागर बडोला को आश्वासन दिया। इस मौके पर मीरा बिष्ट, मालती भंडारी, मधु देवी, अनुज रावत, पार्वती देवी, संजय रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें