फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने निरीक्षण में 16 बीज के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों ने निरीक्षण में बीज के 16 नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश व डीएम के आदेश पर बुधवार को दो टीमों ने बीज की प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापे मारे। निरीक्षण में 36 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 16 बीजों के नमूने लिए। टीम को देखकर दुकान बंद कर जाने पर एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया और एक बंद मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बीज लाइसेंस निलंबित किया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र एवं जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह की संयुक्त टीम ने बिजनौर एवं चांदपुर तथा जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता प्रदीप सिंह की संयुक्त टीम ने धामपुर, नगीना, नजीबाबाद क्षेत्र में बीज विक्रेता के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि 36 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं अभिलेखों का उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया। 16 बीज के नमूने लिए गए। निरीक्षण के समय टीम को देखकर प्रतिष्ठान बंद कर जाने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। एक प्रतिष्ठान बंद मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उसका बीज लाइसेंस निलंबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें