फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई मिल के अफसरों को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 15 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम जसजीत कौर से वार्ता करते भाकियू टिकैत के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों का कलक्ट्रेट में चल रहा धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कई दौर की वार्ता के बाद किसान नेताओं व अफसरों के बीच सहमति बनी। वार्ता में किसानों ने बकाया भुगतान नहीं करने वाली बिलाई मिल के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। डीएम के आश्वासन पर भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरने पर भाकियू नेताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाया। किसानों ने कहा कि आगामी गन्ना सीजन आने को है, लेकिन बिलाई चीनी मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया। धरने पर किसान नेताओं व अफसरों के बीच वार्ता हुई।
वार्ता में डीएम के नहीं आने के पर जिलाध्यक्ष भी सम्मिलित नहीं हुए। दोपहर में डीएम की उपस्थित कलक्ट्रेट में ही किसानों व अफसरों के बीच काफी देर वार्ता चली। वार्ता में कई मांगों पर त्वरित कार्रवाई होने के साथ ही शेष समस्याओं का 15 दिन में सभी विभागों के अधिकारियों से दोबारा वार्ता कराकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्ता में किसानों ने बकाया भुगतान नहीं करने वाली बिलाई मिल के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी यदि वादाखिलाफी हुई तो आंदोलन फिर होगा।
विज्ञापन

वार्ता व धरने पर युवा जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, रामावतार सिंह, वीरेंद्र सिंह नयागांव, महावीर सिंह, कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, दिनेश कुमार, देवदत्त शर्मा, प्रमोद कुमार, आशु चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें