फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाे नदी की धारा से हुए कटान का अफसरों ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। खो नदी की तेज धारा से हुए खेतों के कटान का अफसरों ने हाल जाना। डीएम और एसपी ने मौका मुआयना किया। फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए तहसीलदार को डीएम ने निर्देश दिए।
शनिवार को नगीना में समाधान दिवस के बाद डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सांरगवाला स्थित पुल से खो नदी की बाढ़ से हुए कटान का मुआयना किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिए कि कटान की समस्या के स्थाई समाधान को कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने तहसीलदार नगीना को निर्देश दिए कि बाढ़ से नष्ट होने वाली फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही बाढ़ ग्रसित इलाकों में संक्रमित बीमारियों से बचाव को फॉगिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने ब्लॉक कोतवाली के ग्राम हीरावाली स्थित नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्राओं के शयन कक्षों, रसोई और रसोई परिसर और शौचालयों सहित पूरे भवन का भ्रमण कर बारीकी से मुआयना किया। पहली मंजिल के नीचे छत पर नमी पाए जाने तथा टेरेस में दरारें पाए जाने पर कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को मरम्मत कराने और अवशेष कार्य को भी पूरा कर भवन को बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें