फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पकड़ने के लिए अधिकारियों ने की क्रास चेकिंग

विज्ञापन
अफजलगढ़ चीनी मिल के गांव मघपुरी के गन्ना क्रय केंद्र की जांच कर धामपुर गन्ना समिति के विशेष सचिव ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
घटतौली पकड़ने के लिए अधिकारियों ने की क्रास चेकिंग
विज्ञापन

धामपुर। गन्ने की घटतौली को पकड़ने के लिए शुक्रवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों ने जिले में क्रास चेकिंग हुई। जिले में कहीं भी घटतौली नहीं मिली। भाकियू ने इसे मात्र खानापूर्ति बताया।
धामपुर गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने अफजलगढ़ चीनी मिल के चार भगौता, मघपुरी, कुआखेड़ा और कुराली केंद्रों का निरीक्षण किया गया। गन्ने को बांटों से तौला गया। इस दौरान चेकिंग में उन्हें घटतौली नहीं मिली। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि उनके द्वारा धामपुर और बिलाई चीनी मिल के छह केंद्रों सीकरी प्रथम, सीकरी द्वितीय, डिंगरपुर, सराय, दबखेड़ा, दबथला व बालापुर के गन्ना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें भी कहीं भी घटतौली नहीं मिली। सहायक चीनी आयुक्त धामपुर ने चांदपुर चीनी मिल के दो केंद्रों अहरौल ए व बी का निरीक्षण किया। उन्हें भी सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने घटतौली पकड़ने के लिए हुई चेकिंग को केवल खानापूर्ति करार दिया। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कविराज सिंह, दुष्यंत राणा का कहना है कि घटतौली सेंटरों पर जमकर हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि धामपुर तहसील क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना सेंटरों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें