फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के तेवर देख बैकफुट पर आए अफसर

Sun, 05 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के बरूकी क्षेत्र में आंधी के बाद से गांव शादीपुर में बिजली आपूर्ति नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने शादीपुर बिजलीघर पर हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखकर कर्मचारी एकदम बैकफुट पर आ गए और तुरंत ही गांव के पास दो खंभे भिजवाए। गांव वालों ने 24 घंटे  का अल्टीमेटम देते हुए धरना स्थगित किया। बीते शनिवार को आई आंधी से पेड़ गिरने से शादीपुर लाइन के दो खंभे टूट गए थे। हालांकि कर्मचारियों ने तो खंभा बदलना तक मुनासिब नहीं समझा। इससे आक्रोशित होकर किसान रविवार को बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पद्म सिंह ने कहा कि बिजली न मिलने से गांव वाले परेशान हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। जेई बिजेंद्र सिंह ने पद्म सिंह से फोन पर शीघ्र लाइन चालू कराने का आश्वासन दिया। दो खंभे भी तत्काल गांव में भिजवाए गए।  किसानों ने आंदोलन स्थगित किया। शमशाद अहमद, ओमकार सिंह, महिपाल चौधरी, इरशाद खां, हबीब खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें