फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की, चौधरी अमन सिंह ने की जाट आरक्षण की मांग

Mon, 25 Dec 2023 03:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान चौधरी अमन सिंह ने जाट आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन
महाराजा सूरजमल और उनसे जुड़ा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ग्राम बरूकी स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपने सर्वोच्च बलिदान से देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया था। 

विज्ञापन


इस अवसर पर महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जाट आरक्षण की मांग उठी। चौधरी अमन सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण की मांग काफी पुरानी है। पूर्व में एक बार केंद्र में जाटों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी लेकिन, वह लागू नहीं हो पाई। अब पिछड़ते हुए जाट समाज को आरक्षण की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को समान रूप से संघर्ष करना होगा।

पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र में जाटों को आरक्षण दिए जाने की बात कही थी। चुनाव से पहले यह मांग पूरी होनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की रीढ़ होती है। आज हमें अपने युवाओं को दिग्भ्रमित होने से बचाना है। उन्होंने आत्महत्या की बढ़ रही प्रवृत्ति, कम उम्र में वाहन दिए जाने से बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाएं व कुछ संगठनों द्वारा युवाओं को गलत नीति बताने पर चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी जयपाल सिंह व संचालन मास्टर मुनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, नितिन मौर्य, संजीव चौधरी,दिग्विजय सिंह, डॉ. ओमपाल सिंह, खड़क सिंह, युवराज सिंह, महावीर सिंह जिंघाला, विनीत कुमार, हेमंत मलिक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें