फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 गांवों में चलेेगा ओडीएफ अभियान

Sun, 22 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में ओडीएफ की अलख 400 गांवों में सोमवार से घर-घर जगेगी। अभियान में रोजगार सेवक, प्राथमिक शिक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जत्थे ओडीएफ दूत का काम करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में बिजनौर समेत चार जिलों को संपूर्ण शौच मुक्त अभियान में चुना गया है। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं।

जिले को गणतंत्र दिवस पर संपूर्ण ओडीएफ का तोहफा देने का लक्ष्य है। ओडीएफ के तीन चरण पूरे हो गए हैं। टुकड़ों में चलाए गए ओडीएफ  अभियान की सफलता से उत्साहित प्रशासन सोमवार से अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू करेगा। डीपीआरओ मनीष कुमार के मुताबिक सोमवार से 400 ग्राम पंचायतों में एक साथ काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें