फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संकुल बैठक में मिशन प्रेरणा मॉड्यूल की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को मिशन प्रेरणा मॉड्यूल की जानकारी दी
विज्ञापन

नींदडू़। न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल की बैठक में वक्ताओं द्वारा मिशन प्रेरणा मॉड्यूल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षक व शिक्षामित्रों को मिशन प्रेरणा मॉड्यूल के तीनों अंगों की जानकारी दी।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों से अपने अपने विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया। ताकि परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रति आम लोगों का नजरिया बदले और वे इन्हें अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से किसी भी तरह कम न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरपी नवनीत कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार, राजीव कुमार व हिमांशु कुमार ने अपने मिशन प्रेरणा मॉड्यूल के तीनों अंग प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका और प्रेरणा सूची के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर न्याय पंचायत नींदडू़ के अंतर्गत आने वाले नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, सरकथल माधो, मौज्जमपुर सूरज, व सलावा के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रमोद कुमार, माला, अनीता, शिखा, नीनू, शिवम, संदीप, सिराजुद्दीन, दिनेश, संतोष, रीना, रविता, रेखा, प्रियंका, संगीता, सुबोध, अंजना, ब्रजबाला, शभम, साहिबा, गुलनवाज और शफीना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल एवं संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें